खबर का असर: एसपी की नाराजगी पर पुलिस ने लिखा बलात्कार का मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी महिला के लाख कहने के बाद भी पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज नही किया था| इसके बाद महिला ने दो बार पुलिस अधीक्षक से भेट की| जेएनआई ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जिसके बाद एसपी की नारजगी पर पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल भी कराया|

विदित है कि पीड़ित महिला ने बीते 12 जुलाई को थाने में आकर सूचना दी की उसके घर में दिनदहाडे घुसकर गाँव के ही दबंगो ने उसके साथ बलात्कार किया| महिला ने तहरीर भी दी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की| जिसके बाद महिला ने एसपी को बीते 18 जुलाई को शिकायत की| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही का कदम नही उठाया| मंगलवार को महिला ने फिर एसपी से गुहार लगायी|

जेएनआई में महिला की व्यथा को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| जिसको संज्ञान लेते हुये एसपी ने नाराजगी दिखाई और जिसके बाद आखिर पुलिस ने घटना के एक माह बाद बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया|