दबंगई में खूनी संघर्ष, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित पांच जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: इश्कबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ| जमकर ईट पत्थर व हवाई फायरिंग के आरोप भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाये| विवाद के दौरान शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष के पुत्र सहित चार लोग लहूलुहान हो गये| पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला मौलवी बदन खां निवासी एक युवती का मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग था| लेकिन बीते कुछ दिनों पूर्व ही युवती ने दूसरे युवक से दोस्ती कर ली| जिस पर महाभारत की नौबत आ गई| मदद के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के छक्का नजर पहुंचा निवासी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे के पुत्र रजत दुबे को उसके दोस्तों ने बुला लिया और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई| एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग करने के आरोप भी लगाए गये|
घटना में मोहल्ला मौलवी वदन खां निवासी चंद्र प्रकाश उसका पुत्र विनय व दूसरे पक्ष से रजत दुबे उसका दोस्त शाहिद व चेतन घायल हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की और सभी घायलों को थाने ले आयी| जंहा चन्द्रप्रकाश व रजत दुबे ने जबाबी तहरीर दी| चन्द्र प्रकाश ने घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुये रजत दुबे, साजिद, निजामुदीन, आर्यन गोस्वामी, कुलदीप ,अरशद,चेतन व सलमान के खिलाफ तहरीर दी|
वही रजत दुबे ने चन्द्रप्रकाश उनके पुत्र विनय व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस का कहना है कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|