61 नव जोड़ो ने थामे एक दूजे के हाथ

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) गुरुवार को गायत्री धर्मशाला सिवाला में 61 जोड़ों के एक होनें का गबाह बना| सीएम सामूहिक विवाह के तहत सभी के विवाह की धार्मिक अनुष्ठान कराए गये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया| जिसके तहत 61 नव जोड़ो ने एक दूसरे के वर माला डालकर परिणय सूत्र में बंधने का संकल्प लिया| विधि-विधान से सम्पन्न हुए विवाह समारोह में डीएम नें नव जोड़ों पर पुष्प वर्षा की| मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़े पर 51 हजार व्यय किये जाते है। जिसमें से 35 हजार वधु के खाते में दिये जाते है, 10 हजार की विवाह सामग्री व 6 हजार विवाह आयोजन में खर्च किये जाते है। जिलाधिकारी ने सभी जोड़ों को नए दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के लिए      उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।