डीएम के आदेश पर भी कस्तूरबा की छात्राओ को नही मिली सुरक्षा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

kasturba gandhi rajepur1234फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के गाँधी में बने कस्तूरबा गाँधी विधालय को जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी पुलिस की सुरक्षा नही मिल पा रही है| जिससे वह अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है|

कस्तूरबा गाँधी विधालय में वर्तमान में 100 छात्राये है| सोमबार को 90 छात्राये मौजूद मिली| बालिकाओ को सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी ने दो पुलिस कर्मी तैनात करने के आदेश जारी किये थे| लेकिन उन्हें सुरक्षा प्रदान नही की गयी| जिसके चलते कस्तूरबा गाँधी विधालय की बार्डन संतोष पाठक ने 4 जुलाई को आदेश रिसिब करा दिया| लेकिन गार्ड तैंनात नही किये गये| थानाध्यक्ष पुलिस कर्मी कम होने की बात बार्डन से कर रहे है|बार्डन का कहना है पुलिस कर्मी ना आने से छात्राये रात भर भय के कारण सो नही पाती|
विधालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी रामभरोसे
बार्डन का कहना है कि विधालय में दो कर्मचारी रामभरोसे और महिला गार्ड गीता भी 9 से 5 तक डियूटी नही देती| 11 बजे से 2 बजे तक ही कार्य करते है उसके बाद घर चले जाते है|