प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार करेगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

snjy tivarinratyफर्रुखाबाद: यूपी राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद के वार्षिक अधिवेशन में आने वाले 2 सितम्बर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जायेगा| कर्मचारियों की समस्याओ को मंच से साझा किया गया|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद के प्रदेश महामंत्री आरके निगम ने कहा कि अभी कर्मचारी संगठित नही है| सरकारे हमे बंटा देखकर बड़ी प्रसन्न होती है| कर्मचारी ताकत नही बन पा रहे है| उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में कर्मचारियों और उनके परिवारो की संख्या दस करोंड है| और कर्मचारी संगठनो की संख्या हजार में है| यूपी में जो पार्टी तीन करोड़ वोट पा जाती है वह सरकार बना लेती है| और कर्मचारी अंतरकलह और विवादों में ही फंसे रहते है | यूपी राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद के वार्षिक अधिवेशन में आने वाले 2 सितम्बर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जायेगा| उन्होंने कहा केंद्र सरकार 7 वें वेतन आयोग में सुधार करे पुरानी पेशन बहाल करे नही तो यूपी राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद 2 सितम्बर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किया जायेगा| कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियो को एमएलसी बनाने के सम्बन्ध में भी सुझाव दिये गये | इस दौरान यूपी फूड एवं सिविल सप्लाइज आफीसर्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने मुख्य अतिथि का प्रतीक चिन्ह भेट किया| विधालय के बच्चो ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत की|

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय कार्यकारणी घोषित
कमेटी में प्रदीप यादव को अध्यक्ष, शैलेन्द्र त्रिपाठी मंत्री, संजय तिवारी को संरक्षक बनाया गया है| भारती मिश्रा संयुक्त मंत्री, विवेक पाण्डेय संप्रेक्षक, सुभाष शर्मा उपाध्यक्ष,ऋषिपाल यादव संगठन मंत्री, हरिश्याम सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हो|

इस दौरान पीआर कश्यप, नरेन्द्र पाल सिंह, सुखदेव दीक्षित, अजीत यादव, अजय कुमार वाजपेयी, रजनी कान्त, अनुराग पाण्डेय