ब्रेकिंग: दिन दहाड़े चौकी के निकट महिला के कुंडल लूटे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

prtibha1234फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के बधार चौकी के निकट बाइक सबार बदमाशो ने मायके जा रही महिला के कान के कुंडल लूट लिये| महिला ने थाने में तहरीर दी है | पुलिस लीपापोती करने में जुटी है|

पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना ठठिया सत्यसार निवासी दीपू अपनी बहन प्रतिभा को उसकी ससुराल शमसाबाद के ग्राम गदनपुर चैन से बाइक पर विदा कराकर घर ले जा रहा था| प्रतिभा रक्षाबंधन के चलते घर जा रही थी| दोपहर बाद जब वह बधार चौकी के निकट पंहुची तो पीछे से काली पल्सर पर सबार होकर तीन बदमाश आये और प्रतिभा की बाइक को आगे से रोंक लिया|

बदमाशो ने महिला के कुंडल नोच लिये| घटना की सूचना महिला प्रतिभा ने थाने में दी| सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज रामसनेही मौके पर पीड़ित को लेकर गये| चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिस जगह पर महिला के कुंडल लूट की घटना हुआ उसी जगह पर टॉप्स पड़े मिले जो उसे दे दिये गये| महिला अपने घर चली गयी|