लेंटर गिरने से गर्भवती महिला गम्भीर घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

lentartफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडपुर निवासी राम नरेश फौजी के घर का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया| जिसमे दबकर फौजी की पुत्रबधु सिंधू पत्नी रवी सिंह दब गई| उसे गम्भीर चोटे आने से उपचार हेतु भर्ती किया गया|

बीती रात सिंधु अपने कमरे में पड़े बैड पर जाकर सो गयी| तभी अचानक लेंटर भरभराकर गिर पड़ा | जिसमे महिला दबकर बुरी तरह जख्मी हो गयी| ग्रामीणों की मदद से उसे काफी मसक्कत के बाद सुरक्षित निकाला जा सका| लेकिन वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी| महिला को 5 माह का गर्भ भी बताया गया है | परिजनों ने अनन-फानन में महिला को निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया |

घटना की सूचना मिलने पर दरोगा उदय नारायण शुक्ला पंहुचे उन्होंने पूंछतांछ की| सिंधु की जेठानी पूनम और सुमन ने बताया कि घर में रखा सभी सामान क्षतिग्रस्त गो गया है |