अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

ersadhफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम निजामुद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय इरशाद पुत्र लडडन सिंह की बरखेडा नगर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|उन्हें उपचार के लिये ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में डीएम तोड़ दिया|

मृतक इरशाद जनपद एटा अलीगंज निवासी अतीक के घर गमी में शामिल होने जा रहा था| तभी बरखेडा नगर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से इरशाद गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी| घटना की सूचना मिलने पर एसआई हरिओम शर्मा, एसआई उदय नारायण शुक्ला मौके पर आ गये| उन्होंने घायल को उपचार हेतु एम्बुलेंस से भेजा| तभी रास्ते में ही दम तोड़ दिया| पत्नी उस्करा बेगम और माँ नफीसा बेगम का रो-रो कर बुरा हाल ही गया| मृतक तीन पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गया| मृतक मजदूरी करने का काम करता था|