सरे बाजार दामाद जी और पति जी की धुनाई

FARRUKHABAD NEWS POLICE

viny singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम समदनपुर निवासी विनय राजपूत को उसकी पत्नी और सास ने सरे बाजार धुन दिया|घटना की सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आयी|
विनय आर्मी में चंडीगढ़ में तैनात है| वह दूसरी शादी करने जा रहा था| जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी निशा पुत्री अतरौली छिबरामऊ कन्नौज को हुई तो वह अपनी माँ के साथ कचेहरी आ गयी| उसे देखकर विनय कार से चला आया| पत्नी ने भी कार का पीछा किया | कमालगंज तिराहे पर निशा ने विनय को रोंककर सास और पत्नी ने धुन दिया| पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी| बाद में दोनों को छोड़ दिया गया |