फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

soni mautफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर निवासी कुलदीप भदौरिया कि 23 वर्षीय पत्नी सोनी का शव फांसी पर लटका मिला|घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| शव का पोस्टमार्टम कराया गया| पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|

शुक्रवार सुबह खुद कुलदीप ने अपने पड़ोसीयो को सूचना कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है| कुलदीप का विवाह बीते 9 मई 2014 को हुआ था| घटना के बाद शव को फंदे से उतारा लिया गया| सूचना मिलने पर सोनी के पिता प्रेमसिंह मौके पर आ गये वही थानाध्यक्ष मोहित यादव भी आ गये| प्रेम सिंह ने कुलदीप पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाया| कुलदीप मौके से गायब हो गया| दरोगा हरेन्द्र सिंह ने तहसीलदार शेखआलम गीर की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा| शव का पोस्टमार्टम डॉ० मनोज पाण्डेय और डॉ० ब्रजेश सिंह ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनी के शव पर एक दर्जन से अधिक खरोच के निशान मिले है| उसकी मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है| थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया की दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|
पुलिस के उत्पीडन से परेशान होकर सोनी ने लगायी फांसी
कुलदीप ने बताया की उसकी पत्नी सोनी के भाई ने उसे कुछ दिन पहले एक मोबाइल दिया था| जिसकी जाँच करने थाना पाली की पुलिस आयी थी| आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल के सम्बन्ध में सोनी को जमकर हड़काया| जिसके बाद पुलिस के जाने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| वही पाली थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व मोबाइल और मोटर साइकिल लूटी गयी थी| मोबाइल की लोकेशन ग्राम अंबरपुर मिली थी| पुलिस उसी की जाँच करने गयी थी| किसी को परेशान नही किया गया है|