विवादों के बीच प्रभारी मंत्री ने किया जिला योजना का 219 करोंड 53 लाख का वजट पास

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

HEM CHNDR VRMAAHEM CHDNR VRAAफर्रुखाबाद: जिले के प्रभारी मंत्री हेमचन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की बैठक में 219 करोंड 53 लाख का वजट पास किया गया| मंत्री के सामने अफसरों की सपा नेताओ ने जमकर शिकायत की| मंत्री ने अफसरों को जमकर लताड़ा|

बैठक में जिला योजना समिति में विभिन्य सरकारी विभागो की जिला योजना में कृषि विभाग20 लाख, गन्ना 11 लाख 68 हजार, लघु सिचाई किसानों को अ सहायता दो करोड़ 25 लाख, पशु पालन एक करोड़ 66 लाख 50 हजार, मत्स दो लाख 10 हजार, दुग्ध विभाग दो करोड़ 53 लाख 55 हजार, वन विभाग तीन करोड़ 83 लाख 16 हजार, ग्राम विकास विभाग के विशेष कार्यक्रम 1 करोड़ 89 लाख 98 हजार, सिचाई एवं जल जन संसाधन 5 करोड़ 72 लाख 52 हजार, ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम 35 करोड़ 94 लाख 28 हजार, पंचायती राज विभाग 6 करोड़ 30 लाख 17 हजार, निजी लघु सिचाई 3 करोड़ 33 लाख 23 हजार, राजकीय लघु सिचाई 3 करोड़ 14 लाख 31 हजार, बाढ़ नियंत्रण चार करोड़, अतिरिक्त उर्जा श्रोत 97 लाख 42 हजार, खाद्य एवं ग्रामो उद्योग 5 लाख, सड़क एवं पुल 18 करोड़ 74 लाख, प्राथमिक शिक्षा में 3 करोड़ 97 लाख 82 हजार, ग्रामीण पेय जल एक करोड़ 10 लाख 50 हजार, ग्रामीण आवास में 36 करोड़ 24 लाख 95 हजार, समाज कल्याण सामन्य बजीफा 7 करोड़ 63 लाख 50 हजार, विकलांग कल्याण 13 लाख 96 हजार के साथ अन्य विभागों में मिलाकर 219 करोंड 53 लाख का वजट पास दिया गया|
मंत्री ने बांटे लैपटाप
जिला योजना की बैठक में भाग लेने के बाद मंत्री ने जब जीजीआईसी कालेज में लैपटाप का बितरण किया| उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश ने अपने चुनावी वादे की सभी योजनाओ को पूर्ण कर दिया है| इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, विधायक नरेन्द्र सिंह यादव, अजित कठेरिया, जमालुद्दीन सिद्दीकी, जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान,एसपी राजेश कृष्णा, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, प्रदीप यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह गौर आदि लोग मौजूद रहे|