सपा नेताओ ने मनायी चंद्रशेखर की पुण्यतिथि

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

SPA CHNDRPALफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नेताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 9 वीं पूण्यतिथि मनायी| इस दौरान उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये गये| सपा नेताओ ने उनके बताये आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया|

जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि चन्द्र शेखर ने हमेशा दबे, कुचले व कमजोर,शोषित लोगो की मदद में ही अपना पूरा जीवन निकाल लिया| जिससे उनक नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया| सतीश दीक्षित ने कहा कि चन्द्र शेखर ने बलिया के एक गाँव से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी| आज उनका नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाने में मुलायम सिंह का बहुत बड़ा योगदान है| जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि वे सच्चे देश भक्त थे| इस लिये उन्हें उन्हें समाजवादी पार्टी के साथ ही साथ देश भी याद करता है|

इसके साथ ही जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने भी अपने विचार रखे| इस दौरान रामपाल यादव, दीपू यादव, मनोज गुप्ता, तारिक अंसारी, कुलदीप यादव, संजय यादव, अरविन्द पाल आदि मौजूद रहे|