मांगो को लेकर प्रदर्शन की रणनीति बनायी

FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

BDC SDSYफर्रुखाबाद: बीडीसी सदस्य स्वाभिमान संघ के बैनर तले आयोजित हुई बैठक में अपनी मांगो लेकर जंग जारी रखने की रणनीति बनायी गयी| इसके लिये दिल्ली चलने के दौरान भीड़ एकत्रित करने की भी रणनीति तैयार की गयी |

संग ठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह शाक्य ने कहा कि सभी बीडीसी एक जुट होकर अपने अधिकारो की लड़ाई लड़े| जिससे हमारी सभी मांगे सरकार माने| उन्होंने मुख्य रूप से विकास कार्य के लिये वित्तीय अधिकार दिये जाने की मांग की| इसके साथ आय, जाति प्रमाण पत्र जारी करने का भी अधिकार प्रदान करने की मांग रखी है| संगठन दिल्ली जंतर-मन्तर पर धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की बात कही|

इस दौरान विजय अवस्थी, वीरेन्द्र भारती, विनोद गौतम, अनूप दीक्षित, अनंग पाल सिंह, अशोक गौतम, अशोक कुमार, चंदन सिंह, देवी दयाल आदि मौजूद रहे|