राहुल गाँधी का 46 वाँ जन्मदिन मनाया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

CANGRESफर्रुखाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 46 वाँ जन्मदिन बडे धूमधाम से कांग्रेस नेताओ ने मनाया| कांग्रेस नेताओ के द्वारा अपनी सरकार के कार्यकाल की खूबी गिनाई गई , और आने वाले विधान सभा चुनाव मैं कांग्रेस को वोट करने की अपील की गई ।

पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि लोकसभा में उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी 2004 में पहली बार सांसद बने थे|लेकिन देश के युवाओ की वो पहली पसंद आज भी है| उन्होंने पूर्व में रही कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनायी| कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा मोदी सरकार धोखेबाज है| उसने देश की जनता को छला है| आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में और आने वाले 2019 के लोक सभा के चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी| तब जाकर देश की जनता दम लेगी| उन्होंने कांग्रेस का भावी भविष्य राहुल गाँधी को बताया| युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि देश का युवा अपने युवराज के लिये खून पसीना एक करने को तैयार है| इसका नतीजा भी आगामी चुनाव में दिखाई देगा|

इस दौरान पुन्नी शुक्ला, रवीश द्विवेदी, बसीमुज्जमा खां, दीप्ती सिंह,सीता मिश्रा, राकेश सागर आदि मौजूद रहे|