दबंगो की ताबड़तोड़ फायरिंग से कई घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

SCHIN1फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में नीवखोंदने के मामले में विवाद हो गया| जिसमे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से कई जख्मी हुये| उन्हें उपचार हेतु भेजा गया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

रामबाबू गौर ने बताया कि उसके घर के बाहर पड़ोसी नीरज गौर मेरे दरवाजे पर दीवार बनाने के लिये दीवार खोद रहा था| जिसका विरोध उसकी पत्नी राजबेटी और पुत्र सचिन ने कर दिया| जिस पर नीरज आग बबूला हो गया| आरोप है कि नीरज और उसके साथियों ने लाठी-डंडो और अस्लाहोसे हमला बोल दिया | नीरज की तरफ से लगभग डेढ़ दर्जन फायर किये गये| गोली रामबाबू के बेटे नीरज के पेट में लगी| इसके साथ ही पड़ोसी महिला बिट्टो देवी भी गोली लगने से घायल हो गयी|

घटना के बाद मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने घायलों को सीएचसी कमालगंज भेजा| जंहा से सचिन को डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष ने बताया की जाँच की जा रही है मुकदमा दर्ज कर कार्यवही की जायेगी|