ब्रेकिंग: बीजेपी की जिला कमेटी अनुमोदित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp keshv maurayफर्रुखाबाद: बीते कई महीने से भंग चल रही जिला कमेटी का नया खाका क्षेत्रीय कार्यालय से अनुमोदित हो गयी है| जिससे जल्द ही कमेटी की घोषणा होने के आसार बन गये है|

कार्यकर्ता काफी लम्बे समय से कमेटी अनुमोदित होने का इंतजार कर रहे थे| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बीते काफी समय पहले ही जिला कमेटी के नाम चयन कर अनुमोदन हेतु क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिये थे| क्षेत्रीय कार्यालय के सूत्रों के अनुसार कमेटी का अनुमोदन कर दिया गया है | जिससे कार्यकर्ताओ में उत्साह और जल्द घोषणा की लालसा पैदा हो गयी है|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया की अभी उन्हें पुख्ता जानकारी नही है| लेकिन दो चार दिन में कमेटी की घोषणा कर दी जायेगी|