जरारी से एक डीसीएम प्रतिबंधित चमड़ा बरामद, मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

CHMDAफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात पुलिस ने थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी से एक डीसीएम में लोड होती प्रतिबंधित चमड़ा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया| मामले में पुलिस ने मुदकमा भी दर्ज कर लिया गया है|

मंगलवार रात थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने गस्त के दौरान ग्राम जरारी में एक डीसीएम में लोड हो रहे प्रतिबंधित चमड़े को देखा| तो वह मौके पर पंहुचे| पुलिस देखकर चमड़े की खरीद फरोक्त करने वालेखिसक गये| पुलिस ने मौके से चालक राजीव पुत्र साहब सिंह व हेल्पर कौशलेन्द्र पुत्र किशन पाल को दबोच लिया| पुलिस डीसीएम को थाने ले आयी| पुलिस ने मामले के सम्बन्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बरामदगी भड़ौसा तिराहे की दर्शायी है|