पुलिस के गुडवर्क में पेंच: लेखपाल के नही है पुलिस द्वारा पकड़े गये लाखो के जेबरात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

lekhpal maan singh v markendr chor copyफर्रुखाबाद: बीते दिन पुलिस ने जिस तरह से 8.50 चांदी और 150 किलोग्राम सोना बरामद कर कई चोरियों का खुलासा करा दिया| जो उसकी नाक का बाल बनी थी| जिले की पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में जेबरात बरामद किये की आखिर एसपी को खुश होकर उन्हें इनाम भी देना पड़ा| देना भी चाहिए की आखिर इतनी बड़ी सफलता आसानी से नही मिलती लेकिन पुलिस के इस खुलासे की पोल खुल गयी| जब पीड़ित लेखपाल ने मिडिया के सामने बरामद जेबरात में से उनके जेबरात ना होने की बात कही| उसने इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुलिस की कार्यप्रणाली को उजागर भी किया है |

लेखपाल मानसिंह पुत्र बनबारी लाल निवासी मो० अमीन खां ने एसपी को भेजे गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि पुलिस द्वारा बरामद किये गये जेबरात उसके नही है| पत्र में उसने कहा है कि बीते 24-25 अप्रैल की रात उसके घर में चोरी हो गयी थी| जिसकी एफआईआर भी उसने थाना मऊदरवाजा में दर्ज करायी थी| बीते 7-8 जून की रात मामले की विवेचना कर रहे बजरिया चौकी इंचार्ज जगमोहन भदौरिया ने रात के 1 बजे फोन करके उसे थाने आने को कहा| जिस पर उसने इस वकत थाने आने से मना कर दिया| जिसके बाद खुद थानाध्यक्ष मऊदरवाजा के द्वारा फोन कर उसे उसी समय आने का दबाब डाला गया|

जब लेखपाल मानसिंह थाने पंहुचे तो काफी संख्या एम् जेबरात उसकी टेबल पर रखे थे| जो उसके नही थे| जिसके बाद पुलिस ने कहा कि यह जेबरात ही तुम्हे मिल जायेंगे| गलवाकर अपनी पुत्रियों का जेबर बनबादेना| या माता रानी को सामान बनवाकर दान कर देना| लेकिन इसके बाद भी उन्होंने स्वीकार नही किया की जेबर मानसिंह का है| उसके बाद वह घर चला गया| उसके बाद उसे जेएनआई पर खबर पढने से जानकारी हुई की उसका सामान बरामद हो गया है| इसके बाद लेखपाल ने अन्य अखबारों के माध्यम से यह जाना की पुलिस ने उसके ही जेबरात बरामद दिखा दिये|

विदित है कि बीते दिन ही एसपी ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा कर दिया था| लेकिन पुलिस ने एसपी को भी यह जानकारी नही दी| की सामान लेखपाल का नही है| फ़िलहाल अब पुलिस अपने ही खुलासे में फंस गयी है| थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि जेबर लेखपाल के नही थे| उनको केबल शिनाख्त करने के लिये बुलाया गया था| आरोपी ने लेखपाल के घर चोरी करने की बात जरुर मानी थी| सीओ सिटी लेखराज सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नही है| मामले की जाँच करायी जायेगी | जो दोषी होंगे उन पर कार्यवाही होंगी|
लेखपाल ने जल्द खुलासे की मांग उठाईलेखपाल मानसिंह ने बताया की यदि पुलिस जल्द खुलासा नही करती तो लेखपाल संघ हड़ताल करने को बाध्य होगा| और अधिकारियो से भी शिकायत करेगा|