कलेक्ट्रेट में गोली चलने से मची भगदड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

goliफर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में अपनी डबल बैरक बंदूक का लाइसेंस नवीनीकरण कराने आये होमगार्ड की बंदूक से अचानक गोली चल गयी| जिससे अफरा-तफरी मंच गयी| पुलिस को मामले की सूचना नही मिली|

मिली जानकारी के मुताबिक एक होमगार्ड अपनी दो नाली बंदूक को लेकर कलेक्ट्रेट में आया था| कलेक्ट्रेट डियूटी पर तैनात होमगार्ड अशोक कुमार, रामरतन, विष्णु दयाल परिसर में बैठे थे| होमगार्ड आकर भी वही बैठ गया| तभी अचानक उसकी डबल बैरंक बंदूक से फायर हो गया| जिससे अफरा-तफरी मंच गयी| बंदूक लेकर आया होमगार्ड मौके से खिसक गया|

नाजिर वीरेन्द्र सिंह कटियार के अनुसार उसके पास कोई भी डबल बैरक बंदूक का लाइसेंस नवीनी करण कराने नही आया| गोली चलने की जानकारी मिली थी| मौके पर गये भी थे लेकिन तब तक बंदूक धारी चला गया था| कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया की उन्हें गोली चलने की कोई सूचना नही है |