जिले में आज रात्रि विश्राम करेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शुक्रवार रात को जिले में ही विश्राम करनें का कार्यक्रम प्रस्तावित हो गया है| जिससे जिला प्रशासन के साथ ही बीजेपी जिला संगठन में भी करंट दौड़ गया है|
दरअसल यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कासगंज, सीतापुर, लखीमपुर खीरी दौरा है| जिसके चलते बीती रात वह कासगंज से सड़क मार्ग से आकर फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम करेंगे| जिसकी खबर जिले में आते ही जिला का प्रशासनिक अमला एलर्ट हो गया है| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें जेएनआई को बताया कि उप मुख्यमंत्री का जिले में रात्रि प्रवास प्रस्तावित हुआ है| वह निरीक्षण भवन में रुकेंगे| उसके आगे का कार्यक्रम बाद में तय होगा|