पुलिस नें जिला बदर ‘बब्बन दुबे’ को किया गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इंस्पेक्टर और ठेकेदार की हत्या के मामले में मैनपुरी जेल में बंद चल रहे बसपा नेता अनुपम दुबे की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के आदेश के बाद पुलिस ने अनुपम के भाई ब्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन और अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही उन्हें डीएम ने जिला बदर भी कर दिया था|
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे गैंगस्टर एक्ट के मामले में मैनपुरी जेल में निरुद्ध हैं। बसपा नेता के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन मोहम्मदाबाद के प्रमुख हैं। डीएम संजय कुमार सिंह द्वारा गुंडा एक्ट के मामले में ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को छह- छह माह के लिए जिला बदर किया है। वहीं डीएम ने एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह को क्षेत्र पंचायत मोहम्मदाबाद को प्रशासक नियुक्त कर दिया है| जिससे बब्बन के हाथ से व्लाक प्रमुख पद भी चला गया| मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पुलिस व एसओजी टीम नें बब्बन दुबे को एटा से दबोच है| दरअसल बीते विगत जुलाई माह में भूमि हथियाने के मामले में सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के पुत्र मोहन कुमार ने फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे, उनके ब्लाक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे डब्बन, अभिषेक दुबे व अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया। एफआईआर के अनुसार मोहन कुमार ने ठंडी सड़क स्थित प्लाट त्रिवेणी शरण अग्रवाल, श्याम दीक्षित, प्रमोद कुमार, विनय मिश्रा से वर्ष 2000 में खरीदे थे। मोहन कुमार ने बैनामे अपने स्वजन के नाम कराए थे। कुख्यात अपराधी भूमाफिया अनुपम दुबे व उनके भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया और उसी भूमि पर गुरुशरणम पैलेस होटल बना लिया। उन्हें व परिजनों को धमकी दी गई थी। शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि बब्बन को गिरफ्तार किया गया हैं |