दूसरे की हत्या के चक्कर में सड़क पर रस्सी बाँध स्वास्थ्य कर्मी को किया घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात बाइक से जा रहे युवक को कुछ लोगों नें रस्सी सड़क पर बांधक गिरा दिया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| जब बदमाश पास पंहुचे तो वह चौक गये और बोले यह वो नही है| इतना कहने के बाद वह मौके से युवक को घायल छोड़कर चले गये| जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी और की हत्या किये जाने का प्लान था|
थाना क्षेत्र के ग्राम तुसौर निवासी शिवम पुत्र प्रदीप कुमार शहर के एक हास्पिटल में नौकरी करता है| बीती रात वह नौकरी करके घर वापस 9 बजे जा रहा था| नासा पुलिया के निकट बदायूं मार्ग पर सड़क पर रस्सी बांधकर शिवम को गिरा दिया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| शिवम नें बताया कि जमीन पर गिरने के बाद मौके पर चार बदमाश आये और उन्होंने देखते ही कहा यह वह नही है| जिसके बाद उसे छोड़कर चले गये|
युवक लहुलुहान अपने घर पंहुचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी| अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश किसी और बाइक सबार का इंतजार हत्या करने के इरादे से कर रहे थे| लेकिन धोखे से शिवम उनके जाल में फंस गया| जिसके बाद उसने अपना उपचार कराया| फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक नें पुलिस को सूचना नही दी|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नही दी गयी है| यदि इस तरह की घटना है तो पुलिस को एलर्ट किया जायेगा | तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा|