ब्रेकिंग: रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र को गोली से भूना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

snjy copyफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी सेवा निवृत ग्राम विकास अधिकारी रामभरोसे जाटव के 27 वर्षीय पुत्र संजय जाटव को अज्ञात बाइक सबारो ने गोली से भून दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| परिजनों ने उसे उपचार हेतु भर्ती कराया|

घायल के पिता रामभरोसे ने बताया की उसका पुत्र संजय खाना खाकर सेंट्रल जेल चौराहे से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिये गया था| कुछ देर बड़ा वह घर से टहलने निकले तो उन्होंने दो गोली की आवाज सूनी| पास जाकर देखा तो उनक पुत्र संजय गोली लगने से गम्भीर हो गया था| आरोपी एक बाइक पर सबार थे|

घटना के बाद परिजन शव डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में ले गये जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे भर्ती नही करा गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| लेकिन लोहिया अस्पताल में भी गम्भीर होने के कारण उसे भर्ती नही किया गया| सीओ सिटी लेखराज सिंह, आवास विकास चौकी इंचार्ज मिर्जा सदरे आलम बेग फ़ोर्स के साथ लोहिया अस्पताल आ गये| लोहिया अस्पताल से भी उसे रिफर कर दिया गया|

सीओ सिटी लेखराज सिंह ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है| घटना अभी आरोपियों की शिनाख्त नही हो पायी है|