रिटायर्ड बीडीओ के पुत्र की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात गोली लगने से घायल संजय जाटव पुत्र रामभरोसे जाटव की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजन उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी संजय बीती रात खाना खाकर सेंट्रल जेल चौराहे से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिये गया था| कुछ देर बाद उसके पिता रामभरोसे घर से टहलने निकले तो उन्होंने दो गोली की आवाज सुनी| पास जाकर देखा तो उनक पुत्र संजय गोली लगने से गम्भीर हो गया था| आरोपी एक बाइक पर सबार थे|

घटना के बाद परिजन शव डॉ० हरिदत्त के अस्पताल में ले गये जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे भर्ती नही करा गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| लेकिन लोहिया अस्पताल में भी गम्भीर होने के कारण उसे भर्ती नही किया गया| लोहिया अस्पताल से भी उसे रिफर कर दिया गया| परिजन संजय को लेकर कानपुर गये थे| गुरुवार को सुबह संजय की मौत हो गयी| परिजन उसके शव को लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| दरोगा किशन पाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के बड़े भाई विजय जाटव ने उसकी ह्त्या कर दिये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी|

कोतवाल देवेन्द्र शर्मा ने लोहिया अस्पताल पंहुचकर निरीक्षण किया| उन्होंने कहा की मुकदमा हत्या में तरमीम किया जायेगा|