बूंद-बूंद पानी को तरस रहे रहागीर,हैण्डपंप पर पूर्व प्रधान का कब्जा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

SMARफर्रुखाबाद:(राजेपुर) गर्मी कितनी तेज है यह किसी को बताने की जरूरत नही| लेकिन इस भीषण गर्मी में जब राहगीर को पानी नसीब ना हो तो फिर जान के लाले पड़ जाते है| लेकिन कहते है की (जबर मारे और रोने ना दे) यही हाल कस्बे में लगे हेंडपाइप का है| जंहा सरकारी हेंडपंप पर पूर्व प्रधान ने समर लगाकर राहगीरों को पीने के पानी से बंचित कर दिया है|

पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता ने कस्बे के परिवाहन निगम के प्रतीक्षालय के पास राहगीरों और यात्रियों की सुबिधा के लिये लगाये गये हैण्डपाइप पर अपना कब्जा कर लिया है| दोपहर होते होते कस्बे में आने वाले राहगीर आदि दो बूंद पानी के लिये भटकते दिखायी देते है| लेकिन अभी तक प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की है| पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता नल में समर लगाकर अपनी दुकानों का निर्माण करा रहे है| वर्तमान प्रधान मिथिलेश कुमारी के पति उमेश फौजी ने शनिवार को समर हटाने को लेकर विवाद भी हुआ| लेकिन पूर्व प्रधान उसे हटाने को राजी नही हुये|

एसडीएम अमृतपुर हबलदार सिंह यादव ने बताया की उन्हें इस सम्बन्ध में जानकारी नही थी| नल में लगी समर में हटाने की कार्यवाही की जायेगी |