अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस लाइन फतेहगढ़ में अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें किया| उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए|
शनिवार को सुबह पुलिस लाइन मैंदान में 25 वी अन्तर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता कानपुर जोन कानपुर का शुभारम्भ किया गया| जिलाधिकारी व एसपी नें कबूतर उड़ाकर व गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया| 13 मार्च से 15 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता में फतेहगढ़, कानपुर नगर के साथ आस-पास के जिलों की पुलिस टीमें भाग ले रहीं है|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी व लाइन्स राजवीर सिंह आदि रहे|