सबलपुर में फायरिंग रेंज बनाने की तैयारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पुलिस विभाग के द्वारा सबलपुर में फायरिंग रेंज बनाने की तैयारी की गयी है| जिसके लिए एसपी नें मौके पर जाकर पड़ताल की और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|
गुरुवार को एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा व विधायक सुशील शाक्य के साथ ग्राम सबलपुर पंहुचे| उन्होंने फायरिंग रेंज हेतु ग्राम पंचायत की भूमि गाटा संख्या 58 रखवा 5.471 जो कि 100 बीघा से अधिक है भूमि को मौके पर देखा|राजस्व निरीक्षक हरिकिशन सिंह से भूमि की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली| राजस्व निरीक्षक ने बताया यह भूमि लगभग 1 किलोमीटर लम्बी और लगभग 200 मीटर चौड़ी है|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह प्रभारी निरीक्षक राजेपुर जयंती प्रसाद गंगवार लेखपाल रामबाबू व सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे