108 एम्बुलेंस से लाये गये युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

JY PRKASH MAUUTफर्रुखाबाद(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी में शुक्रवार को दोपहर बाद एक युवक की मौत हो गई| मृतक के कपड़े फटे थे और वह चुटहिल भी था| जिससे उसके साथ किसी भी प्रकार की घटना होने से इंकार नही किया जा सकता| इससे पूर्व उसे राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया|

हरदोई-शहजंहापुर की सीमा पर बसे ग्राम हडाहा निवासी 25 वर्षीय जय प्रकाश पुत्र रमेश अपनी पत्नी रिक्की के साथ ससुराल ग्राम गाँधी आया था| बीते दिन पत्नी को ससुराल मुन्ना के घर छोड़ कर खुद बहन रेनू पत्नी शिवकांत के घर छिवरामऊ चला गया था| उसके बाद बाईट दिन 108 एम्बुलेंस ने उसे राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया| घटना की जानकारी होने पर उसकी सास अस्पताल पंहुची| शुक्रवार को दोपहर चिकित्सक ने उसके एक इंजेक्शन लगाया तभी उसकी नाक से खून निकला चिकित्सक ने उसे घर ले जाने की सलाह दी| उसे 108 एम्बुलेंस से जबरन भेज दिया गया| घर लाते समय उसकी मौत हो गयी| एम्बुलेंस गांव के किराने उसे डालकर चली गयी| परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है|

घटना की सूचना मिलने पर पति रिंकी अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गयी| बदहाल रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| वह हाई-वे पर लेट गयी है| जैसे तैसे उसे शांत किया गया|