पूर्व मंत्री के सपा से निष्कासित17 समर्थको को सीएम ने पुन: सपा में किया शामिल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

SPAAफर्रुखाबाद: सदर विधायक विजय सिंह को सपा से टिकट मिलने के बाद से ही नगर और जिले की राजनीति में परिवर्तन आने की चर्चा तेज हो गयी थी| कई लोग दबी जुबान से पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव को पुन: जल्द मंत्री बनाये जाने की चर्चा करते देखा जा रहा है| फ़िलहाल यह पार्टी आला कमान और मुख्यमंत्री का फैसले पर निर्भर करेगा| लेकिन मुख्यमंत्री के द्वारा बीते लोक सभा चुनाव में पार्टी से निष्कासित किये गये नरेन्द्र सिंह गुट के 17 लोगो को एक साथ पार्टी में शामिल करने की खबर से हालत कुछ बदलते नजर आ रहे है|

गुरुवार को पार्टी के आवास विकास कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता में सदर विधायक विजय सिंह के साथ जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव पंहुचे| उन्होने बताया की लोकसभा चुनाव में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन सिंह यादव की पार्टी से टिकट कटने के बाद भी उनको ही निर्दलीय चुनाव लडाने के आरोप में कई सपाई निकाले गये थे| जिन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुन: पार्टी में शामिल कर दिया है| जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्रगपाल यादव, यशवीर सिंह यादव, मनमोहन मिश्रा, दयानंद यादव, सत्यवीर गंगवार,दिलसाद अहमद, सुशील यादव, पूर्व जिला महा सचिव समीर यादव, जितेन्द्र सिंह यादव (सिरोली), पूर्व व्लाक प्रमुख बसंती देवी, अरुण यादव, सतेन्द्र उर्फ़ भोला यादव, पूर्व व्लाक प्रमुख यशपाल यादव ललिता यादव व आर के यादव को सपा में पुन: शामिल किया गया है|

विदित है की पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने तकरीबन 6 माह पूर्व पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह को सभी निष्कासित नेताओ को सूची सौपी थी| जिसके बाद मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह कार्यवाही की है| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने बताया की सभी पार्टी में पुन: शामिल किये गये कार्यकर्ताओ को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में लगने के निर्देश दिये गये है|
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता आदि मौजूद रहे|