अल्प विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव , 7 गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बात का बतंगड बना अल्प विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले | लाठी-डंडो से एक-दूसरे पर हमला किया गया | पथराव व लाठी-डंडो से लगभग 7 लोग घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस नें मामले में मामला दर्ज किया है|

थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम खानपुर मड़ैया निवासी जावेद के बेटे शादान की शादी थी| जिसमे कई रिश्तेदार भी आए थे । देर रात पड़ोस के अर्जुन से मामूली विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों नें अपनी-अपनी आस्तीने समेट लीं| देखते ही देखते गाली-गलौज मारपीट में तब्दील हो गया| दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव जमकर किया गया| मौके पर पुलिस पहुंची ने एक पक्ष की 26 वर्षीय पूजा पत्नी सर्वेश, पड़ोस की नन्ही देवी 40 वर्षीय और विनोद का पुत्र मोहन 12 वर्षीय व दूसरी पक्ष से 24 वर्षीय शाहरुख, 45 वर्षीय रुखसाना पत्नी गुड्डू, 35 वर्षीय मुन्ना , 50 वर्षीय शबनम पत्नी जावेद घायल हो गये । पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मामूली विवाद हुआ था मारपीट हुई है| पुलिस जाँच की जा रही है|