सिकत्तरबाग और कंपिल अध्यात्मिक विधालय के हालत संदिग्ध: ज्योति सिंह

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

joti singhफर्रुखाबाद: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ० ज्योति सिंह ने कंपिल एवं सिकत्तरबाग़ आश्रम का दौरा किया| जिसमे उन्होंने नाबालिक लडकियों को आश्रम में ज्ञान लेते और इसके साथ ही साथ और भी बहुत कुछ संदिग्ध होने का दावा किया है| उन्होंने कहा की इसकी जाँच के लिये राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री से मिलाकर जाँच कराई जायेगी|

डॉ० ज्योति सिंह दोपहर बाद कंपिल में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पंहुची| आश्रम में अन्दर घुसने को लेकर उनका विवाद हो गया| व मुश्किल उन्हें अन्दर जाने दिया गया| उन्होंने बताया की आश्रम में किसी ने भी सही उतर नही दिया| आश्रम के अन्दर एक पांच साल की बच्ची मिली उसके विषय में किसी ने भी सही जानकारी नही दी| वही एक महिला सेवादार ने डॉ० ज्योति को अपने मोबाइल से सुप्रीम कोर्ट के जज से बात कराने की धमकी तक दे डाली|

इसके बाद वह एसडीएम सदर और महिला थानाध्यक्ष अर्चना गौतम के साथ शहर कोतवाली के सिकत्तरबाग़ आश्रम पंहुची| यंहा भी उन्हें अन्दर जाने में समस्या हुई| एसडीएम सदर को उन्होंने बाहर ही रोंक दिया| तकरीबन आधा घंटे से अधिक समय तक चले निरिक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया की आश्रम के अन्दर कुछ भी सामान्य नही है| आश्रम में स्थित महिलाओ ने 9 महिलाओं के आश्रम में होने की बात कही जबकि हालत देखने से लगता है की तकरीबन 500 लोग रहते हो|

उन्होंने बताया की कंपिल में भी उन्हें 30 महिला होने की बात कही गयी जबकि जाँच करने पर आश्रम में तकरीबन डेढ़ सौ महिलाये मिली| उन्होंने बताया की दोनों आश्रमो में हालत ठीक नजर नही आ रहे है| वह मुख्यमंत्री और महिला योग से बात कर जल्द कार्यवाही करायेगी| एमएस सिद्दीकी, प्रदीप यादव आदि भी मौजूद रहे|