वित्तमंत्री की अर्थी निकाल किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

julusफर्रुखाबाद: एकसाइज ड्यूटी लगाये जाने को लेकर चल रहे आन्दोलन के क्रम में सराफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली की अर्थी निकाल प्रदर्शन किया|

नेहरु पर सराफा व्यापारियों ने पहले धरना दिया| वही शाम को युवा व्यापारी वित्त मंत्री के खिलाफ गुस्सा लिये उनकी अर्थी लेकर सड़क पर उतरे| नेहरू रोड, सराफा बाजार होते हुये सराफा व्यापारियों ने अर्थी को आग के हबाले कर दिया| इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, नगर अध्यक्ष मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे| सराफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया|