ब्रेकिंग: आग में झुलसे इंस्पेक्टर रूम सिंह, दीवार तोड़कर निकाले गये

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sho ruum singh co yogehsruum singhsilendar kotvalibhidफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली में आग लगने से कई लोग झुलसे तो कई आग बुझाने के चक्कर में चुटहिल हो गये| लेकिन जो हादसा इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव के साथ हुआ वह दिल दहला देने वाला था| कमरे में चारो तरफ से बंद इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव आग से झुलस गये तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें ब मुश्किल दीवार तोड़कर बाहर निकाला| लेकिन तब तक वह झुलस गये|

रूम सिंह यादव ने जेएनआई को बताया की वह कोतवाली के ऊपर बने कमरे में बैठ कर लिखा पढ़ी कर रहे थे| तभी उन्हें धुँआ उठता दिखाई दिया| जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक नीचे से आग उनके कमरे तक पंहुच गयी| उन्होंने बताया की वह अपने कमरे से निकल कर बरामदे की तरफ बढ़े तभी अचानक आग की तेज लपट से उनका चेहरा झुलस गया| यह देख कोतवाली में भगदड मंच गयी| आनन्-फानन में एसएसआई महेन्द्र त्रिपाठी ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से आग से चारो तरफ से घिरे रूम सिंह को बाहर सुरक्षित निकालने के लिये दीवार को तोडा| इसके बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका|
रूम सिंह का गैस सिलेंडर भी बना बबाले जान
रूम सिंह यादव को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उन्होंने कहा की उनकी रसोई में धरेलू गैस सिलेंडर रखा है| यह सुनकर सभी के हाथ पैर फूल गये| इसके बड़ा पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिंकू मिश्रा डेरी वालो ने अन्दर जाकर सिलेंडर को जैसे ही बाहर निकाला तो उसमे से गैस लिक होने लगी| यह देखकर सीओ सिटी योगेश कुमार और अन्य पुलिस कर्मी मौके से भाग खड़े हुये| सभी को अपने कमरों से बाहर आ जाने कीहिदायत दे दी गयी| कुछ स्थानीय नागरिको ने सिलेंडर को लेजाकर कोतवाली के बाहर फेंक दिया|

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव ने बताया वह पूरी तरह ठीक है| कुछ चेहरा और बाल ही झुलसे है|