कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर कांग्रेस नें भी आजादी की गौरव यात्रा को निकाला| जिसमे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद रहे|
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा अर्चना राठौर के नेतृत्व में शहीद स्मारक मौधा से प्रारंभ होकर श्रृंगीरामपुर में सम्पन्न हुई। कांग्रेसियों नें कहा कि देश की आजादी के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों की याद में कॉंग्रेस पार्टी द्वारा देश की सभी लोकसभाओं में 9 से 15 अगस्त तक, 75 किमी0 की पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जो पूरी तरह से शहीदों को समर्पित है जिसे पार्टी द्वारा आजादी की गौरव यात्रा” नाम दिया गया है। पद यात्रा का मुख्य मकसद शहीदों के बलिदान को याद करते हुये आजादी के समय देश की जनता के द्वारा देखे गये सपनों को दोहराते हुये इनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करना है। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि देश की जनता के साथ मिलकर कमरतोड़ महँगाई, भयंकर बेरोजगारी, सार्वजनिक सम्पत्ति को औने-पौने मूल्य पर ब्रिकी का विरोध, कुपोषण, जीएसटी के आतंक और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर लड़ते रहेंगें। ” प्रेम करूणा, अंहिसा और विश्वबन्धुत्व की भावना जो देश की आत्मा है” को मरने नहीं देंगें। जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, संदेश राजपूत, गजेन्द्र पाल सिंह राठौर, शंकुतला देवी, शुभम तिवारी, पूर्व सैनिक जीकेएस चौहान, हरबीर सिंह राठौर आदि रहे|
मंडल अध्यक्ष नें निकाली तिरंगा यात्रा
बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मान पाल सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन पद यात्रा का आयोजन किया| ज्योता रोड से लेकर इटावा बरेली हाईवे पर बस अड्डा से होकर यात्रा निकाली गयी| जय सिंह राजपूत मंडल उपाध्यक्ष, आशाराम मंडल उपाध्यक्ष, मंडल संयोजक पंकज वर्मा, संजीव कुमार आदि रहे|