सपा सरकार बनी तो करायी जायेगी जातीय जनगणना: निर्मल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी में वर्ष 2022 के विधानसभा को देखते हुए समाजवादी पार्टी अलग-अलग वर्गों और जातियों को साधने में लगी हुई है। दलितों को लुभाने के लिए अब दलित संवाद भी शुरू कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी समाजवादी लोहिया वाहिनी को दी गई थी।  इसी कार्यक्रम के तहत सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गाँव-गाँव दलित संवाद कार्यक्रम में जिले में कई जगह हिस्सा लिया|  लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराई जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रामकरण निर्मल नें कमालगंज में सपा भोजपुर विधान सभा प्रभारी अरशद जमाल के साथ संवाद कार्यक्रम किया| इसके बाद उन्होंने नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित एक मैरिज लॉन में सपा के प्रदेश सचिव तथा अमृतपुर विधान सभा के प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम हुआ|  वहीं सपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता द्वारा बढ़पुर के एक गेस्ट हाउस में गाँव-गाँव दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ| इसमे भी प्रदेश अध्यक्ष नें शिरकत की| संचालन मुन्ना यादव नें किया| पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव मौजूद रहे| युवज़न सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव के याकूतगंज स्थित विद्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल साथियों के साथ पहुंचे|
प्रदेश अध्यक्ष रामकरण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए लोहिया वाहिनी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव के लिए जुटा है। सरकार बनते ही फीस माफी, जातीय जनगणना, ई-ठेकेदारी में आरक्षण, प्रमोशन में रिजर्वेशन की प्रक्रिया लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोहिया वाहिनी भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी व आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है। दलित संवाद कार्यक्रम में बताया जा रहा है कि भाजपा सरकार की दलित विरोधी नीतियां उनका कितना नुकसान कर रही हैं। साथ ही समाजवादी विचारधारा, कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।