मै तुमसे प्यार करता हूँ और शादी करना चाहता हूँ ……..

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

nuriफर्रुखाबाद(कमालगंज) बीते दिन खुद को गोली मार लेने की घटना के बाद छात्रा नूरी पुत्री नगला जोध को भर्ती किया गया| रविवार को छात्रा के परिजनों ने प्रेमी रजनीश और उसके पिता सहित पांच के खिला मुकदमा पंजीकृत कराया| जो पुलिस के गले नही उतरा| फ़िलहाल पुलिस जाँच कर रही है|

घायल छात्रा सबिता उर्फ नूरी की चाची अंजू पत्नी शियेसर ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है की उसकी भतीजी नूरी ग्राम जरारी स्थित बाबू राम डिग्री कालेज में पढ़ाई कर रही है| उसी विधालय में रचित का पुत्र रजनीश भी पढ़ता है| जो आये दिन उसकी भतीजी के साथ छेडखानी करता था| जिसके चलते बीते दिन परिवार के लडको ने उसे गाली-गलौज कर दिया था| जिससे गुस्साये रजनीश के पिता रचित अपने साथ ब्रजराज पुत्र महावीर, मनोज पुत्र राम आसरे, रचित पुत्र हरनाथ व राम आसरे आये और उसकी पुत्री पर हमला कर दिया| रजनीश ने कहा की मै तुमसे प्यार करता हूँ और तुमसे शादी करना चाहता| रचितने अपने पुत्र से कहा की नूरी के गोली ,मार दो| जिस पर रजनीश ने नूरी के गोली मार दी और फरार हो गये| पुलिस ने तहरीर के आधार पर रजनीश उसके पिता रचित ब्रजराज, मनोज,नरेश के खिलाफ धारा 143,148,149,452,223,504 , 506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| लेकिन मुकदमा पुलिस के गले नही उतर रहा है| पुलिस मुकदमे को गलत बता रही है|

इस पूरे मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक केबी तिवारी ने बताया की तहरीर में घटना का समय दो बजे दिया गया है| लेकिन बीते दिन रजनेश ने लडकी पक्ष के कई लोगो के खिलाफ मुदकमा दर्ज कराया था| तो रजनेश का 2:7 मिनट पर अस्पताल में मेडिकल हो रहा था| घटना स्थल से अस्पताल तकरीबन 4 किलो मीटर दूर है| फ़िलहाल जाँच की जा रही है|