संकल्प दिवस पर 14 लाख एकत्रित करेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjpफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी आने वाले 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है| इसके लिये जिला व मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओ को सक्रिय किया गया|

शहर क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस के लिये रणनीति बनायी गयी| बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकान्त त्रिपाठी ने सभी को कार्यक्रम में लगने को कहा| इसके साथ ही साथ सभी मंडलो में बैठक आयोजित करने और सभी 14 मंडलो के प्रभारी नियुक्त किये गये है| इसके साथ ही साथ प्रतिएक मंडल को एक लाख रुपये एकत्रित कर पार्टी फंड में भेजने के लिये कहा गया|

जनपद में सभी 14 मंडलो से एक-एक लाख रूपया देने को खा गया| एकत्रित हुआ पैसा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भेजा जायेगा| कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के कार्यक्रम को जोरदारी से मनाने की तैयारी करने को कहा गया है| इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, महामंत्री विमल कटियार, अभय सिंह शैलेन्द्र राठौर, प्रभात अवस्थी, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे|