पेट भर चारे के लिए मुंह ताकती रही पकड़ी हुई गाये

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

vikrant avsthiफर्रुखाबाद: बीते दिनों पांचाल घाट चौकी पर पकड़ी गयी आधा दर्जन से अधिक गायो और उनके गौबंश को नगर पालिका के बेडारास में रखा गया| जो 24 घंटे से भी कम समय पर पेट भर भोजन के लिए तरस गये| बाद बुधवार सुबह नंदी संकल्प सेना के पदाधिकारियों ने उनके लिये चारा आदि की व्यवस्था की|

नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने पंहुचकर पकड़ी गयी गायो का हालचाल लिया और और उनके चारे आदि की व्यवस्था की| विक्रांत अवस्थी ने आरोप लगाया है की पुलिस रात तकरीबन 1 बजे सभी गायो को नगर पालिका के बेडारास में छोड़कर चली गयी| लेकिन उनके चारे आदि की व्यवस्था ना तो पुलिस ने की ना नगर पालिका ने| कोई नेता और अधिकारी गायो के लिये चारे की व्यवस्था करता नजर नही आया|

हिन्दू महासभा भी नेता गिरी करके चली गयी| नंदी सेना ने सभी पकड़ी गयी गायो को अपने सुपुर्दगी में देने की मांग की है|