लोडर चालक की गंगा में डूबने से मौत

ACCIDENT CRIME POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गंगा नहाने आये लोडर चालक गंगा में डूब गया| खबर लिखे जाने तक गोता खोर उसे तलाश कर रहें है|
जनपद शाहजहाँपुर के ग्रामरोजा निवासी 47 वर्षीय सुनील पुत्र गजराज सिंह लोडर चलाने का कार्य करता था| उसकी पुत्री देवी की ननद शिवानी निवासी गंगोली मऊदरवाजा का शनिवार को विवाह था| जिसमे शामिल होनें के लिए सुनील कुमार बीते 15 जुलाई को ही आ गया था| वह शहर कोतवाली के दुर्वासा ऋषि आश्रम का सामान आदि लानें ले जाने का भी कार्य करता था|
शनिवार को सुबह सुनील लोडर लेकर आया और उसनें उसे आश्रम के बाहर खड़ा कर दिया और गंगा नहाने घाट पर चला गया| गंगा में पानी में बढ़ोत्तरी चल रही है लिहाजा सुनील अचानक गहरे में जाने से डूब गया| आस-पास के लोगों नें जानकर होनें पर पुलिस को सूचना दी| जिस पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी मौके गोताखोरों को लेकर आ गये|  उन्होंने तलाश शुरू की| लेकिन खबर लिखे जाने तक सुनील पुलिस को बरामद नही हुआ| मौके पर सुनील की माँ रामवती और पत्नी मोनी आ गयीं उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| चौकी इंचार्ज नें बताया कि युवक की तलाश की जा रही है|