एमएलसी चुनाव में सपा जीत और हार के संशय में : भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

ashok kumar chkफर्रुखाबाद: नामांकन के बाद पहली बार मिडिया से मुखातिब हुये भाजपा के एमएलसी पद के उम्मदीवार अशोक कुमार चक ने सपा और प्रशासन पर जमकर आरोप जड़े| उन्होंने कहा की सपा का निर्दलीय होने का सपना चूर-चूर हो गया| क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर बैठा नही सके|

आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में अशोक कुमार चक ने आरोप लगाया की सपा हर कदम पर अराजकता फैलाकर अन्य प्रत्याशीयो को चुनाव मैदान से हटाना चाह रही थी| उसने कई नामांकन वापस करा दिये| इसके बाद भी लाख प्रयास के बाद मैंने अपना पर्चा वापस नही किया| भाजपा यह चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी|

उन्होंने कहा की प्रशासन व पुलिस सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है| तीनो जिलो के प्रशासन पर किसी तरह का भरोसा नही है| नामांकन करने के बाद पर्चा वापस करने के लिये काफी जोर अजमाइस की गयी| लेकिन भाजपा ने प्रदेश सरकार के नेताओ के सामने घुटने नही टेके| जबकि यह बात सभी जानते है की मैंने हमेशा से सपा से ही लोहा लिया है और आगे भी सपा से ही लोहा लेते रहेंगे| उन्होंने कहा की उनके प्रस्तावको चेयरमैंन विजय गुप्ता और जय गंगवार को ही खूब धमकी मिली| जिस कारण उन्हें भूमि गत होना पड़ा| लेकिन उन्होंने ने भी हार नही मानी और प्रशासन और सत्ता से लोहा लिया|
मेजर के हाथ मे जिले की कमान
भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिये जिले के प्रभारी नियुक्त किये है| जिसमे फर्रुखाबाद की कमान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कन्नौज की कमान बनवारी लाल दोहरे,औरया लाखन सिंह राजपूत, इटावा अशोक दुबे को दी गयी है| मेजर ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाना भी तय कर ली है|
इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, सरिता भदौरिया जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, कन्नौज जिलाध्यक्ष शिव महेश, पूर्व विधायक सुशील शाक्य , शिव कान्त पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया, लाखन सिंह राजपूत, विवेक भदौरिया, महामंत्री विमल कटियार, नागेन्द्र राठौर, अभय सिंह आदि लोग मौजूद रहे|