नहीं मिला दहेज, पॉर्न फिल्म के लिए लगा दी बहू की बोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS FEATURED

video1गुडगांव: बिहार से आई एक व्यक्ति की दुल्हन। वो दुल्हन, जिसके हाथों में मेंहदी लगी थी अपने पति के नाम की। जिसकी आंखों में सपने थे नई जिंदगी के। जो अपना सबकुछ छोड़कर बिहार से हरियाणा आ गई थी। वो एक नई जिंदगी शुरू कर ही रही थी कि दहेज के डंक ने उसे डसना शुरू कर दिया। और आगे वो हुआ, जो शादी व्याह के नाम पर एक धब्बा है।

हरियाणा में बिहार से शादी कर लाई गई एक बहू को ससुर और ननद ने बेचने के लिए सौदा कर लिया। ये सौदा पूरे 7 लाख में हुआ। ये सौदा हुआ एक पॉर्न फिल्म बनाने वाले और ससुर-ननद के बीच। ताकि उसे बेचकर वो दहेज का पैसा वसूल कर सकें, साथ ही बेटे के लिए नई बहू भी ला सकें। पर बहू को ये बात पता चल गई। वो किसी तरह से वहां से निकल गई। और अब आरोपी ससुर और ननद सलाखों के पीछे हैं।

हरियाणा में बिहार से शादी कर लाई गई एक बहू को ससुर और ननद ने बेचने के लिए सौदा कर लिया। ये सौदा पूरे 7 लाख में हुआ…दहेज न दे पाने की वजह से बिकने जा रही बहू का नाम रीता देवी (बदला हुआ नाम) है। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसे बेचने की प्लानिंग हो चुकी है। उसका सौदा किसी पॉर्न फिल्म बनाने वाले से 7 लाख में हुआ है। क्योंकि उसके पिता दहेज की रकम चुका पाने में अक्षम हैं।

इस साजिश की खबर जैसे ही बहू के कानों में पड़ी, वो अपनी ससुराल से फरार होकर अपने मायके पहुंच गई और पुलिस को सूचित कर दिया। उसकी शादी अभी 8 जनवरी को ही हुई थी। पर शादी के तुरंत बाद से ही उसपर दहेज के लिए जुल्म ढाया जा रहा था।