नकदी जेबर लूट चलती ट्रेन से शिक्षिका को फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

suchitaफर्रुखाबाद: अपनी बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ जा रही शिक्षिका को बदमाशो ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और उसकी नकदी व जेबरात लूट लिये| घायल महिला को कई जीआरपी थानों से टरका दिया गया| जिसके बाद पीड़ित ने फर्रुखाबाद जीआरपी थाने में तहरीर दी है|

बीती रात पीड़ित सुचित्रा पत्नी कुमुदकान्त पाण्डेय अपने पति व मासूम बेटे आयुश के साथ जयपुर से लखनऊ-जयपुर ट्रेन में बोगी संख्या 71- 72 पर सबार हुई| रात तकरीबन 1 बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन पंहुची| उसी समय दो अज्ञात लुटेरे बोगी मे घुस गये और उसके पास रखा पर्स और कुंडल आदि जेबर खीचने लगे| जिसका सुचित्रा ने विरोध किया तो बदमाशो ने उन्हें चलती हुई ट्रेन से फेंक दिया और जेबर नकदी लेकर भाग गये|

तभी उनके पति कुमुद्कांत पाण्डेय ने चेल पुलिंग कर ट्रेन को रोंक दिया| उन्होंने पूरे मामले को गार्ड को बतायाट्रेन रुकने के बाद शिक्षका सुचित्रा तकरीबन आधा किलोमीटर पीछे बेहोश पड़ी मिली| उनके गम्भीर चोटे लगी| जिसके बाद वह भरतपुर व मथुरा जीआरपी में रिपोर्ट लिखाने गयी लेकिन उन्हें टरका दिया गया| जिसके बाद पीड़ित अपने पति कुमुद्कांत, पिता दिनेश चन्द्र अग्निहोत्री व अन्य परिजनों के साथ जीआरपी थाने पंहुचे और तहरीर दी|

थानाध्यक्ष जीआरपी राजेश दुबे ने बताया की पीड़ित अन्य किसी जीआरपी थाने में उतरी ही नही| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|