सपा नेताओ के धक्के खाती रही पुलिस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

uppupp4upp4upp3फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी पुष्प राज जैन के नामांकन में पुलिस कर्मियों ने जमकर धक्का-मुक्की हुई| कई जगह पुलिस को सपा का हुजूम देख पीछे हटना पड़ा| सपा नेताओ के सामने पुलिस बौनी नजर आयी|

सपा प्रत्याशी के बड़ी संख्या में भीड़ आने का अंदाजा पूर्व से ही लगाया जा रहा था| जिसके लिये कई जगह बैरियर लगाये गये थे| लेकिन घड़ी में जब 12 बजे का समय हुआ तो कलेक्ट्रेट गेट पर सपा नेताओ की भारी भीड़ जमा हो गयी| अन्दर जाने के लिये कुछ चिन्हित लोग ही तय थे| कलेक्ट्रेट गेट पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स लगाया गया था|

जब पुष्पराज जैन अपना नामांकन करने कलेक्ट्रेट पंहुचे| तो सपा नेता फिर अनुशासन भूल गये| मुख्य गेट पर सपा नेताओ ने जमकर पुलिस से धक्का-मुक्की की| जिससे कई पुलिस कर्मी गिरते-गिरते बचे| कई सपा नेता इस आपाधापी में बिना अनुमति के ही नामांकन परिसर में प्रवेश कर गये|जिस पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव विफर गये| तो एक सपा नेता से पुलिस कर्मियों से कहा की तुम नेता गिरी ना करो| जिस पर मौके पर मौजूद कोतवाल रूम सिंह यादव ने सपा नेता से कहा की नेता गिरी नही तुम कानून की बात करो| नामांकन कक्ष में भी सपा नेता पुलिस के लाख मना करने के बाद घुस गये| और पुलिस से धक्का-मुक्की कर दी|
गेट पर रोकने से डॉ रामकृष्ण खफा
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पति यश भारती पुरुस्कार प्राप्त डॉ रामकृष्ण राजपूत को कलेक्ट्रेट गेट पर कोतवाल मोहम्दाबाद भीम सिंह जावला और एलआईयू निरीक्षक ने रोंक दिया| जिस पर वह नाराज हो गये | उन्होंने बाद में दोनों अधिकारियो को आड़े हाथो लिया और कलेक्ट्रेट के अन्दर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पंहुचे|