नागेन्द्र बोले कमल सुख व समृद्धि का प्रतीक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भोजपुर विधान सभा से बीजेपी प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर ने भाजपा किसान मोर्चा के साथ जन-जन तक सम्पर्क किया| उन्होंने कहा कि बीजेपी का कमल सुख व समृद्धि का प्रतीक है| वहीं भाजपा भी लोगों के घरों में समृद्धि लानें का कार्य कर रही है|
नागेन्द्र सिंह राठौर ने चेयरमैंन पति तरुण महेश्वरी, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश वर्मा आदि के साथ संघन जनसम्पर्क किया| लोगों को गले लगाकर उन्हें जादू की झप्पी दी| उन्होंने कहा की भाजपा जो कहती है वह करती है| सरकार की योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मिला| नागेन्द्र सिंह की फिलहाल तेजी के साथ लोधी मतदाताओं में सेधमारी जारी है| कई जगह नुक्कड़ सभाओं का दौर चलता रहा| मिली जानकारी के मुताबिक प्रत्याशी से खफा उनके अधिकतर लोग भी उनके साथ ही खड़े नजर आ रहे है|
इन गांवों में किया सम्पर्क 
बीजेपी प्रत्याशी नें पट्टी, उवरीखेड़ा, कतरौली प्रथम, द्वितीय, खेरे नगला, पाहला, तलैया नगला, पैगुपु, सिंधौली, सुमित्तापुर, पूरनपुर, बझेरा, कोहनी, कालाझाला, उगरापुर व नगरिया गहलवरान आदि में चुनाव प्रचार किया|