कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी का निधन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

anil tivari 123फर्रुखाबाद: कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी का लम्बी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया गया| उनके शव का अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर शनिवार को किया जायेगा|

पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल तिवारी के पुत्र अनिल तिवारी कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओ में सुमार थे| वह कांग्रेस नगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के पद पर रहे| बीते दिनों उन्हें ह्रदय सम्बन्धी बीमारी के चलते अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जंहा कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था| शुक्रवार को सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली| वह 31 जुलाई 2013 को जिलाध्यक्ष बनाये गये थे|

कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने बताया की उनका शव शनिवार को नगर में उनके आवास पर पंहुचेगा| जिसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर किया जायेगा|