सूरज दिखा रहा तीखे तेवर सड़कों पर छाया सन्नाटा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को भी आसमान से आग बरसना जारी है| भीषण गर्मी की गवाही दोपहर में सूनी सड़कें दे रही हैं। दहकती धरती पर कदम रखना कठिन लगने लगा है। सोमवार को जिले में तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर गर्मी के बीच दोपहर में लोग घर से निकलने में कतराने लगे हैं। रात में उमस झेलना कठिन है।
सरकारी कार्यालयों और सड़कों पर आमजन की आने वाली भीड़ कम होने से सन्नाटा है। अधिकारी और कर्मचारी वातानुकूलित कमरे में बैठकर राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन जनता पसीने से लथपथ परेशान है। सूखती हलक तर करने के लिए लोग दुकानों पर जूस व शीतल पेय का सेवन करते दिखे। गर्मी से पशु एवं पक्षी भी बेहाल हैं। आग उगलती हवा के साथ धूल का उठता गुबार राहगीरों को परेशान कर रहा है। उधर, समाजसेवियों ने निशुल्क  प्याऊ लगा दिया है।