व्लाक प्रमुख नामांकन में सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

05_02_2016-05fkb20-c-2फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से व्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही डॉ० अनीता रंजन सहित जिले के चार सपा प्रत्याशी निर्विरोध विर्वाचित हो गये है| जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|

शुक्रवार को हुये नामांकन में यह तय हो गया है की जिले के चार सपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीतेगे| जिसमे नवाबगंज विकास खंड से व्लाक प्रमुख चुनाव लड़ रही सपा प्रत्याशी डॉ अनीता रंजन, बढ़पुर से पूर्व विधायक उर्मिला की पुत्रबधु उर्मिला उर्फ़ अल्का पत्नी पंचशील राजपूत के खिलाफ एक भी पर्चा नही पड़ा जिससे वह निर्विरोध हो गयी है| उनके खिलाफ विजाधरपुर निवासी विजय यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव के लिये पर्चा खरीदा था लेकिन नामांकन वाले दिन उन्होंने पर्चा दाखिल नही किया| राजेपुर में सुबोध यादव निर्विरोध हो गये है|कायमगंज से कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी भी निर्विरोध रही| सभी निर्विरोध प्रत्याशियों की घोषणा 7 फरवरी को की जायेगी|