10 दिन में जेल के अन्दर हुई दो घटनाये

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

jail sdmफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में लगातार बढ़ रही घटनाओ को लेकर सेन्ट्रल जेल के बंदियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था| बीते 10 दिन के भीतर सेन्ट्रल जेल में यह दूसरी घटना सामने आयी है| इसको लेकर जेल प्रशासन मौन है| और अपनी-अपनी बचाने में लगे है|

बीते 14 जनवरी 2016 को पड़ोसी जनपद हरदोई के ग्राम कछौना निवासी 35 वर्षीय उमाकांत पुत्र मोहनलाल सेन्ट्रल जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहा है| उसे हत्या के मामले में सजा मिली है| सुबह शौचालय में कैदी ने व्लेट से अपना गला काट लिया| जिससे चलते वह लहुलुहान हो गया| जेल बंदी रक्षको ने उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| था| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया था|
इस मामले पर अभी मिट्टी नही पड़ पायी थी की बुधवार की रात 50 वर्षीय कैदी राम सागर उर्फ़ साधु की लाश तन्हाई में लटकी मिली| लेकिन जेल प्रशासन इस पर कुछ भी कहने से बच रहा है| पुलिस ने रामसागर के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है| अभी तक किसी भी मामले की जाँच नही करायी गयी है| घटना के बाद जेल आये एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया दोनों मामलो की जाँच रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी|