ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व सैनिक ने पत्नी व व्लाक कर्मी के सीने में मारी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

NUTAN NVNIT GOLICO KAYMGNJ DSM KAYMफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) विकास खंड शमसाबाद के सरकारी आवास में रह रहे एडीओ पंचायत शिव सिंह की पुत्री नूतन व व्लाक कर्मी नवनीत के उनके दामाद ने पुत्री पर शक होने के चलते गोली मार दी| गोली दोनों के सीने में लगी| दोनों की हालत गम्भीर है| नवनीत को कानपुर के लिये रिफर कर दिया था|

विकास खंड शमसाबाद के एडीओ पंचायत शिव सिंह मूल निवासी नगला हूसा अमृतपुर वर्तमान में व्लाक में ही सरकारी भवन में रह रहे रहे| उन्होंने बताया की उनकी पुत्री नूतन का विवाह बीते लगभग 1O वर्ष पूर्व राजेपुर के ग्राम कुबेरपुर कुतलुपुर निवासी प्रदीप सिंह के साथ हुआ था| प्रदीप पूर्व सैनिक भी है| वह वर्तमान में फतेहगढ़ के सैनिक कालोनी में मकान बनाकर रह रहा है| एडीओ पंचायत ने बताया की प्रदीप को नूतन पर शक था| बीते दिन ही वह नूतन को ससुराल से लेकर आये थे| शनिवार को प्रदीप घर पर आ आया था|

एडीओ पंचायत के पड़ोसियों के अनुसार वह प्रधानो के साथ बाहर बैठे थे| उनके साथ व्लाक कर्मी नवनीत सिंह निवासी टिकुरीयन नगला शमसाबाद भी था| प्रदीप व नूतन में घर के अन्दर कहासूनी की आवाजे आयी| जिसके बाद गोली चली| गोली नूतन के सीने में लगी| गोली की आबाज सुनकर एडीओ पंचायत शिव सिंह व कर्मचारी नवनीत भाग कर घर के अन्दर गये तो दोबारा गोली चली और नवनीत भी सीने में गोली लगने के कारण घायल हो गया| दोनों को गम्भीर हालत में आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया| जंहा हालत गम्भीर होने से नवनीत को कानपुर के लिये रिफर कर दिया गया|
सूचना मिलने पर एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह, सीओ प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित आदि भी आवास विकास पंहुचे|