‘नीच राजनीति’ पर मोदी का कांग्रेस पर फिर हमला

Corruption FARRUKHABAD NEWS Politics Uncategorized राष्ट्रीय

modi-soniaवाल्मीकिनगर: बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के वाल्मीकिनगर में रैली की। इस दौरान मोदी ने एक बार फिर नीच राजनीति बयान को लेकर कांग्रेस को निशाना बनाया। साथ ही मोदी ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

रैली में भीड़ देखकर खुश मोदी ने कहा कि इतनी सुबह सुबह चुनाव सभा करना बहुत कठिन होता है। जबकि मैं देख रहा हू कि कितना बड़ा जन सैलाब है। जहां भी मेरी नज़र जा रही है मुझे माथे ही माथे नज़र आ रहे हैं। ये यही बताता है कि इस बार चुनाव के नतीजे क्या आने वाले हैं।

आप मुझे आशीर्वाद दें ताकि आपके सपनों को मैं पूरा कर सकूं। देश के चुनावी सर्वे करने वालों ने कब के बीजेपी की सरकार बना दी है। मुझे भी पत्रकार मिलकर यही पूछते हैं कि सरकार बनाने के बाद सबसे पहला कम क्या करोगे। सब लोगों ने मान लिया है कि बीजेपी की सरकार बनेगी।

मोदी ने नीच राजनीति पर उठे विवाद को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नीच राजनीति किसे कहते हैं। अनाज सड़ता है, चूहे खाते हैं। सुप्रीम कोर्ट कहे कि इस अनाज को गरीबों को बाट दो और दिल्ली सरकार मना कर दे। अनाज सड़ता रहे और बाद में वो अनाज अस्सी पैसे किलो के दाम से शराब कंपनियों को बेच दिया जाए ये नीच राजनीति है या नहीं?

हिंदुस्तान जब कॉमनवेल्थ गेम के लिए तैयार था, दुनियाभर में देश की छवि बनाने का समय था। टॉयलेट पेपर में से पैसे खा गए। ये नीच कर्म है या नहीं। सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं। लेकिन पकिस्तान मेरे जवानों का सिर काट ले और दिल्ली में बैठे हुई सरकार पाक के प्रधानमंत्री को चिकन बिरयानी का भोजन कराए, ये नीच राजनीति है या नहीं? कोयले की चोरी की। कोई कोयले की चोरी करता है क्या? दिल्ली सरकार के लोग कोयले खा गए। ये नीच राजनीती है।

मोदी ने कहा कि इस चुनाव में कई राज्य ऐसे होंगे जिसमें कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। आज तो कांग्रेस को अमेठी बचाने के भी लाले पड़ रहे हैं। जो देश को जेब में मानते थे उन्होंने आज उनको अमेठी में घूमने पर मजबूर कर दिया।

कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो या उसके चट्टे-बट्टे, ये सब अपने अपने राज्य में नाटक करते हैं। लेकिन दिल्ली में एक ही थाली में खाते हैं और मैडम परोसती हैं। मोदी ने कहा कि यूपी में सपा, बसपा साफ हो जाएंगे। इनका अहंकार इनको बर्बाद करने वाला है। ये मानते हैं कि देश की जनता कुछ समझती नहीं है।

मोदी ने कहा कि इस बार दिल्ली की सरकार गरीबों के लिए होगी। दिल्ली में ऐसी सरकार बनेगी जो गरीबों का सुनेगी और गरीबों के लिए जिएगी। हमारे देश के किसान को मेहनत के बदले में उचित दाम नहीं मिलता। किसान को लूटते हैं। किसानों को बीजेपी बचा सकती है, कांग्रेस नहीं। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है कि अब समर्थन मूल्य तय करने के नियम होंगे।

मोदी ने कहा कि आजकल कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से बौखला गई है। उनको लगता है कि देश पर हमारा ठेका चलता है। हमने देश को इतने प्रधानमन्त्री दिए और एक चाय बेचने वाला हमको ललकार रहा है। रात भर पूरी रिसर्च टीम बैठती है कि मोदी पर कौन सी नई गाली ठोकी जाए। मैं काम कर रहा हूं देश के विकास के लिए। वो काम कर रहे हैं मोदी को रोकने के लिए।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]